SDM पर Vigilance की कार्रवाई, इस बड़े घोटाले में था शामिल, भेजा रिमांड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Sep, 2025 07:25 PM

vigilance action against sdm this big scam exposed

बिना टैस्ट दिए ड्राइविंग लाइसैंस बनाने के मामले में नामजद एस.डी.एम. कम आर.टी.ओ. की सुप्रीम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी एस.डी.एम. को विजीलैंस विभाग ने गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): बिना टैस्ट दिए ड्राइविंग लाइसैंस बनाने के मामले में नामजद एस.डी.एम. कम आर.टी.ओ. की सुप्रीम कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी एस.डी.एम. को विजीलैंस विभाग ने गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. विजीलैंस अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी एस.डी.एम. ने शुक्रवार को विजीलैंस के समक्ष सरैंडर किया था जिन्हें अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

यहां वर्णनीय है कि बिना टैस्ट दिए डाइविंग लाइसैंस बनाने के मामले में विजीलैंस विभाग की ओर से एस.डी.एम. रविन्दर बंसल जिनके पास उस समय एस.डी.एम. नवांशहर तथा एस.डी.एम. बलाचौर के अतिरिक्त आर.टी.ओ. नवांशहर का भी अतिरिक्त कार्य भार था के अतिरिक्त ए.टी.ओ., 2 क्लर्क तथा 2 निजी दलालों सहित 6 लोगों के खिलाफ विजीलैंस विभाग की ओर से मामला दर्ज करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एस.डी.एम. रविन्दर बंसल पुलिस की गिरफ्त से बाहर बने हुए थे। डी.एस.पी. ने बताया कि बंसल द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद एस.डी.एम. बंसल ने विजीलैंस विभाग के पास सरैंडर कर दिया था।

यहां वर्णनीय है कि गांव छोकरां के हरमेल की ओर से अपनी पत्नी का ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने के लिए आर.टी.ओ. दफ्तर में संपर्क किया था जहां उसे मालूम हुआ कि नवांशहर के बस अड्डे के नजदीक स्थित शंकर राकेश मार्कीट में एक एजैंट बिना ड्राइविंग टैस्ट के लाइसैंस बना देता है। उन्होंने कथित एजैंट को लाइसैंस बनाने के जरूरी दस्तावेज तथा टैस्ट पास करवाने का सौदा 1400 रुपए में तय किया था।

हरमेल ने इस धंधे की जानकारी विजिलैंस ब्यूरों को भी दे दी थी। जिस पर विजीलैंस विभाग ने कार्रवाई करते हुए गत 7 अप्रैल को विभिन्न टीमों का गठन करके शंकर राकेश मार्कीट, आर.टी.ओ. दफ्तर तथा टैस्ट ट्रेक पर एक साथ दबिश देकर 2 कथित केवल व कमल तथा 2 कर्मचारियों मनीष व जतिंदर को काबू किया था जिसके उपरान्त ए.टी.ओ. की गिरफ्तारी हुई थी जबकि एस.डी.एम. तब से विजीलैंस की गिरफ्त से बाहर बना हुआ था। डी.एस.पी. ने बताया कि गिरफ्तार एस.डी.एम. को आज अदालत में पेश किया जाएगा ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!