विधु जैन हत्याकांड : माता-पिता को सुरक्षा दस्तों ने सुखबीर से मिलने से रोका

Edited By swetha,Updated: 24 Apr, 2019 08:38 AM

vidhu jain murder case

पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की रैली दौरान मालेरकोटला चर्चित विधु जैन का परिवार सुखबीर बादल से मिलने गया तो सुरक्षा दस्तों ने उन्हें मिलने नहीं दिया।  उन्होंने कहा कि उनके बेटे विधु जैन की रहस्मय तरीके से हत्या कर दी गई थी।

संगरूर(बेदी): पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की रैली दौरान मालेरकोटला चर्चित विधु जैन का परिवार सुखबीर बादल से मिलने गया तो सुरक्षा दस्तों ने उन्हें मिलने नहीं दिया।  उन्होंने कहा कि उनके बेटे विधु जैन की रहस्मय तरीके से हत्या कर दी गई थी। उस समय के एस.एस.पी. मनदीप सिंह सिद्धू ने हमें भरोसा दिलाया था कि वह कातिलों के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं परंतु इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके पुत्र के कातिलों अभी तक नहीं पकड़े गए है।

PunjabKesari

उन्होंने अपने पुत्र को इंसाफ दिलाने हेतु सभी नेताओं तक पहुंच की। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी मिले परंतु उन्हें इंसाफ नहीं मिला। पीड़ितों ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला था कि  पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल संगरूर में परमिंद्र सिंह ढींडसा के पक्ष प्रचार करने दौरान वर्करों से मिल रहे हैं तो वे भी मिलने के लिए पहुंचे। जब उन्होंने बादल से मिलने की कोशिश की तो उन्हें सुरक्षा दस्ते ने मिलने नहीं दिया। उन्होंने भरे मन से बताया कि वह इंसाफ हेतु दर-दर भटक रहे हैं,लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।  

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!