कपूरथला में अज्ञात आरोपियों ने की फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 26 Dec, 2025 01:09 PM

unknown assailants opened fire in kapurthala

शहर के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर विगत देर रात कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक करियाना गोदाम के शटर तथा गेट पर फायरिंग की।

कपूरथला (भूषण, महाजन, मल्होत्रा): शहर के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर विगत देर रात कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक करियाना गोदाम के शटर तथा गेट पर फायरिंग की। जिस दौरान आरोपियों ने गोदाम के मालिक को विदेशी नंबर से वाट्सऐप पर मैसेज भेज कर फिरौती की मांग की। थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने मामले की जांच का दौर तेज कर दिया है।

प्राप्त विवरण के अनुसार आर.सी.एफ. के नजदीक पड़ते एक करियाना के गोदाम पर गत रात करीब डेढ़ बजे कुछ अज्ञात आरोपियों ने गोदाम के शटर तथा गेट पर 5 फायर किए, जिस दौरान फायरिंग करने वाले आरोपियों ने गोदाम के मालिक को मोबाइल पर मैसेज भेज कर उससे फिरौती की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सुखपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा आसपास के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज की जांच की। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी कौन थे इस संबंधी पुलिस द्वारा जांच का दौर तेज कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!