Edited By Kalash,Updated: 21 Apr, 2024 05:38 PM
गत देर रात अज्ञात वाहन द्वारा 2 सगे भाईयों को चपेट में लेने से एक की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है
बटाला : बटाला से बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां गत देर रात अज्ञात वाहन द्वारा 2 सगे भाईयों को चपेट में लेने से एक की मौत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। वहीं दूसरे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर मिली है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक के चचेरे भाई जुगराज सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी कोटली सूरत मल्ली ने बताया कि आकाशदीप सिंह और दलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह सगे भाई है। वह फतेहगढ़ चूड़ियां में फास्ट फूड का काम करते हैं। गत रात काम खत्म करने के बाद वह अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर कोटली सूरत मल्ली की ओर आ रहे थे। जब वह फतेहगढ़ चूड़ियां-बटाला रोड पर स्थित गांव लोधीनंगल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी। इसके चलते आकाशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं हादसे की सूचना मिलते ही ए.एस.आई. सुखराज सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला में भेज दिया है और बनती कानूनी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here