रेल यात्री जरा ध्यान दें...इन Trains के समय में हुआ बदलाव, जानें नई Timings

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2024 03:02 PM

train schedule

वहीं लुधियाना से धनबाद के बीच इस गाड़ी के समय में कोई तब्दीली नहीं की गई है।

फिरोजपुर: फिरोजपुर से मुंबई के बीच चलने वाली सुपरफास्ट पंजाब मेल के समय में तब्दीली की गई है।

जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से रात 9:45 पर चलने वाली पंजाब मेल ट्रेन संख्या 12138 9:55 पर फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से रवाना होगी पहले फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से इस गाड़ी का समय 9:45 हुआ करता था लेकिन अब इस गाड़ी के समय में 10 मिनट की तब्दीली की गई है। फरीदकोट रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन अब 10:22 कोटकपूरा से 10:39 गैंगसर बाय 10:55 बठिंडा से 11:55 से रवाना होगी जबकि वापसी में मुंबई से फिरोजपुर आने वाली यह ट्रेन संख्या 12137 बठिंडा 2:55 पर पहुंचेगी। वहीं गुनियाना का समय अब 3:09 जैतो से 3:24 कोटकपूरा 3:40 फरीदकोट 3 बज कर 37 मिनट तथा फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय 4:55 मिनट तय किया गया है ।

रेलवे की ओर से बठिंडा और मुंबई के बीच इस गाड़ी का कोई समय तब्दील नहीं किया गया है। इस गाड़ी के अलावा फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13308 का समय भी तब्दील किया गया है। फिरोजपुर से शाम 4:15 चलने वाली या ट्रेन अब 4:25 पर रवाना होगी जबकि मक्खू 5:00 बजे लोहिया से 5:25 शाहकोट से 5:48 नकोदर से 6 बजकर, 6 मिनट नूर महल से 6:24 बिलगा से 6:37 फ्लोर से 7:08 तथा लुधियाना से 7:50 पर रवाना की जाएगी। इस गाड़ी के स्टॉपेज में करीब 2 मिनट का बदलाव किया गया है। वहीं लुधियाना से धनबाद के बीच इस गाड़ी के समय में कोई तब्दीली नहीं की गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!