सालासर धाम से वापस लौट रहे पंजाब के युवक के साथ दर्दनाक हादसा

Edited By Urmila,Updated: 29 Sep, 2025 03:52 PM

tragic accident youth

मलोट के मंडी हरजी राम निवासी और चार खंभा चौक स्थित महादेव मेडिकल के संचालक दर्शन कुमार (40) की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई।

मलोट (गोयल) : मलोट के मंडी हरजी राम निवासी और चार खंभा चौक स्थित महादेव मेडिकल के संचालक दर्शन कुमार (40) की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, दर्शन कुमार हाल ही में अन्य श्रद्धालुओं के साथ सालासर धाम की पैदल यात्रा पर गया था। रविवार रात वह एक यूटिलिटी वाहन से मलोट लौट रहे थे। देर रात हनुमानगढ़ के पास वाहन से गिरकर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मेडिकल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजिंदर जुनेजा ने दर्शन कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!