पंजाब में नेशनल हाईवे के पास दर्दनाक हादसा, एक की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 16 Jun, 2025 03:52 PM

tragic accident near national highway in punjab

सोमवार को यहां बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कालाझाड़ पुलिस चौकी के पास स्विफ्ट कार और ई-रिक्शा के बीच भयानक सड़क हादसा हो गया।

भवानीगढ़ (विकास): सोमवार को यहां बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव कालाझाड़ पुलिस चौकी के पास स्विफ्ट कार और ई-रिक्शा के बीच भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ई-रिक्शा में सवार महिलाएं मूल रूप से उत्तराखंड राज्य की रहने वाली थीं, जो अन्य मजदूरों के साथ धान लगाने के लिए मजदूरी करने यहां आ रही थीं।

दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स (एस.एस.एफ.) के कर्मचारी प्रितपाल सिंह, अमरजीत सिंह और मनप्रीत कौर ने बताया कि धान लगाने के लिए उत्तराखंड राज्य से ट्रेन के जरिए पटियाला आए मजदूरों को आज सुबह एक किसान पटियाला से ई-रिक्शा बुक करवा कर अपने खेतों में धान लगाने के लिए अपने गांव लेकर आ रहा था।

रास्ते में मुख्य हाईवे पर गांव कालाझाड़ पुलिस चौकी के सामने ढाबे के पास उनकी ई-रिक्शा का पीछे से आ रही स्विफ्ट कार से हादसा हो गया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए जबकि ई-रिक्शा में सवार 2 सगी बहनें रेखा कौर व आशा कौर के अलावा गुरजीत कौर, गुरदीप कौर व मिंदों कौर (सभी निवासी गांव नानकमता) गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें मौके पर पहुंची एस.एस.एफ. टीम ने उपचार के लिए तुरंत भवानीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने घायलों में शामिल मिंदों कौर को मृत घोषित कर दिया जबकि रेखा कौर, सुरजीत कौर व आशा रानी को पटियाला रैफर कर दिया गया।

हादसे के दौरान ई-रिक्शा का ड्राइवर पटियाला निवासी राहुल मल्होत्रा व स्विफ्ट कार का चालक मनिंदरप्रीत सिंह निवासी संगरूर बाल-बाल बच गए। उधर, पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!