पुलिस की बड़ी कार्रवाई—पिस्टल और जिंदा रौंद के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Nov, 2025 11:15 PM

three suspects arrested with pistols

संदीप कुमार मलिक सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर के दिशा-निर्देशों पर परमिंदर सिंह एस.पी. इन्वैस्टिगेशन होशियारपुर और बलविंदर सिंह जोड़ा डी.एस.पी. दसूहा के आदेशों पर थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह मल्ली के नेतृत्व में ए.एस.आई. महिंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी...

दसूहा (झावर): संदीप कुमार मलिक सीनियर पुलिस कप्तान होशियारपुर के दिशा-निर्देशों पर परमिंदर सिंह एस.पी. इन्वैस्टिगेशन होशियारपुर और बलविंदर सिंह जोड़ा डी.एस.पी. दसूहा के आदेशों पर थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह मल्ली के नेतृत्व में ए.एस.आई. महिंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी के साथ हाजीपुर टी-प्वाइंट दसूहा पर मौजूद थे। तभी खास मुखबिर ने सूचना दी कि ललित कुमार उर्फ लक्की पुत्र देस राज, करण खोसला पुत्र राम कृष्ण वासी वार्ड नंबर 02 वाल्मीक मोहल्ला दसूहा और राकेश कुमार उर्फ बिल्ला पुत्र तरसेम सिंह वासी पस्सी बेट थाना दसूहा जिनके पास अवैध हथियार हैं।

तीनों किसी बड़े जुर्म को अंजाम देने की फिराक में हथियारों के साथ मंडी रोड दसूहा में घूम रहे थे। तभी पुलिस ने रेड कर ललित कुमार, करण खोसला और राकेश कुमार उक्तान को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

उनके पास से 1 पिस्टल और 3 जिंदा रौंद भी बरामद हुए। थाना प्रमुख दसूहा बलजिंदर सिंह मल्ली और जांच अधिकारी ए.एस.आई. महेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी इलाके में कोई बड़ा जुर्म कर सकते थे, लेकिन पुलिस की कोशिशों से यह वारदात टल गई।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!