Edited By Mohit,Updated: 26 Dec, 2020 04:53 PM

खालिस्तान की तरफ से शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता खन्ना को एक चिट्ठी के जरिए........
जालंधर (कमलेश): खालिस्तान की तरफ से शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता खन्ना को एक चिट्ठी के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। चिट्ठी में उन्हें 2020 खत्म होने से पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई है। चिट्ठी में अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को कहा गया है कि ''तू अब नहीं बचेगा, जान बचा सकता है तो बचा ले।''

इस बारे में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईशांत शर्मा का कहना है कि उनके पार्टी के मेंबर को मिली धमकी से कोई भी पार्टी कार्यकर्ता घबराने वाला नहीं है। शिव सेना हिंद ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं है।