पंजाबी भाषा में लिखे जाएंगे ये साइन बोर्ड, पंजाब सरकार ने जारी किए निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jul, 2022 09:02 PM

these sign boards will be written in punjabi language

पंजाब सरकार ने राज्य में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, सड़कों और मील पत्थरों पर पंजाबी में लिखे जाने वाले साइन बोर्ड लगाने का आदेश दिया है।

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने राज्य में सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, सड़कों और मील पत्थरों पर पंजाबी में लिखे जाने वाले साइन बोर्ड लगाने का आदेश दिया है। इस संबंध में एक पत्र जारी करके पंजाब सरकार ने उक्त निर्देश दिए हैं। राज्य में पंजाबी भाषा को प्रमोट करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने यह कदम उठाया है। पंजाबी भाषा जोकि पंजाब की मातृभाषा है। पंजाब सरकार ने यह आदेश जारी कर दिए हैं कि सभी साइन बोर्डों और मील पत्थरों पर पूरी जानकारी पंजाबी भाषा में लिखना अनिवार्य है। यदि नाम किसी अन्य भाषा में लिखा जाना है, तो उसे पंजाबी भाषा (गुरुमुखी लिपि) के नीचे दूसरी भाषा में लिखा जाना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!