पंजाब की सियासत में हलचल, इन बड़े नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी

Edited By Vatika,Updated: 29 May, 2025 03:24 PM

there is a stir in the politics of punjab

अनुशासन भंग करने के मामले में किसी को कोई रियायत नहीं देना चाहती।

पंजाब डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘संविधान रक्षा कार्यक्रम’ के तहत मलोट में जिला स्तरीय रैली में अनुशासन भंग करने पर कांग्रेस ने 3 नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत जिला कांग्रेस ने जहां 2 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, वहीं एक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब अध्यक्ष व महासचिव को लिखा है। जारी किए गए नोटिसों में पार्टी ने सख्त भाषा का प्रयोग किया है, जिससे पता चलता है कि पार्टी अनुशासन भंग करने के मामले में किसी को कोई रियायत नहीं देना चाहती।

इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू व ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार शिवा ने अश्विनी खेड़ा एम.सी. व उनके भाई जुगराज खेड़ा को अलग-अलग नोटिस जारी करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यक्रम में कांग्रेस के आदेशों की अवहेलना की और स्वयं व उनके परिवार के सदस्यों ने मंच पर लिजाकर हंगामा किया है। जिसे लेकर मीडिया ने खुलकर प्रसारित किया है, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में नोटिस भेजकर 3 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है,‘क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए’। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और महासचिव कैप्टन संदीप संधू को भी पत्र भेजकर जसपाल सिंह औलख एडवोकेट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, जिसमें उन पर 23 मई को ही मंच पर अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में नोटिस के जवाब में कांग्रेस नेता क्या कहते हैं या एडवोकेट औलख के खिलाफ पंजाब कांग्रेस क्या रुख अपनाती है, यह तो आने वाले दिनों में सामने आएगा। लेकिन एक बात तो साफ है कि कांग्रेस अब अनुशासनहीनता बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। गौरतलब है कि 25 मई को पंजाब केसरी में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कांग्रेस इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!