चोरों के हौसले बुलंद, थाने में दाखिल हो कर गए कांड

Edited By Kalash,Updated: 04 Aug, 2024 05:56 PM

theft in police station

अमृतसर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। हलका जंडियाला गुरु में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

अमृतसर : अमृतसर में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। हलका जंडियाला गुरु में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पिछले दिनों जंडियाला गुरु में तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया था वहीं अब चोरों ने पुलिस स्टेशन भी सुरक्षित नहीं छोड़ा है। चोरों को पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है।

जानकारी के अनुसार आज एक व्यक्ति थाने में किसी काम के लिए आया था और उसके द्वारा थाने के गेट के अंदर ही अपना मोटरसाइकिल लगाया गया था। जब उसने पांच मिनट बाद बाहर आकर देखा तो उसका मोटरसाइकिल गायब था। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस थाने काम के लिए आया था तो चोरों ने उसका मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। उसने कहा कि पुलिस थाने के अंदर ही चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोरों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रहा। थाने में ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, जिसकी शिकायत पुलिस अधिकारी को दी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!