Edited By Urmila,Updated: 28 Aug, 2023 01:31 PM

पंजाब में आज सुबह हुई बारिश से जहां कई जिले जलमग्न हो गए। वहीं एक घर पर बारिश ने कहर बरपाया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब में आज सुबह हुई बारिश से जहां कई जिले जलमग्न हो गए। वहीं एक घर पर बारिश ने कहर बरपाया है। मिली जानकारी के अनुसार होशियारपुर के गांव हरदोखनपुर में एक घर की छत गिर गई है। यह भी बताया जा रहा है कि जब छत गिरी तब घर के सदस्य छत के नीचे मौजूद थे लेकिन गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गए। लोगों ने जल्द ही उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला।
इस घटना दौरान घर में रखा सारा मलबे के नीचे दब गया। पीड़ित सदस्य तरसेम लाल ने बताया कि वह दिहाड़ीदार है। उसकी पत्नी काम पर जाने के लिए खाना बना रहे थे। इस समय उनका बेटा भी उनके साथ था। अचानक से छत नीचे गिर गई। उनके एक कमरे की छत भी पहले गिर चुकी है। पीड़ित परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here