पंजाब सरकार के खिलाफ NSUI का हल्ला बोल, जमकर की नारेबाजी

Edited By Urmila,Updated: 17 Sep, 2022 02:28 PM

the protestors shouted slogans against the punjab government

: चंडीगढ़ में एन.एस.यू.आई. की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एन.एस.यू.आई. की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से सरकार के खिलाफ हल्ला बोला गया है और सी.एम.मान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के आपस में भिड़ने की खबर सामने आई हैं। स्टूडेंट को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया । जानकारी के अनुसार स्टूडेंट्स यूनियन सी.एम. भगवंत मान की रिहायश का घेराव करने की ओर आगे बढ़े तो पुलिस ने बेरीकेड और पानी की बौछारें कर उन्हें रोकने की कोशिश की गई।

PunjabKesari

एन.एस.यू. के प्रधान ईशरप्रीत ने कहा कि सी.एम. भगवंत मान ने पहले अग्निवीर प्रस्ताव पास किया था और गत दिन ट्वीट किया कि वह उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने तो पंजाब विधानसभा का मूल्य ही खत्म कर दिया है। इस दौरान ईशरप्रीत ने कहा कि वह सी.एम. भगवंत मान से बेनती की कि नौजवानों का भविष्य और जवानी खराब न होने दे। उन्होंने कहा कि वह भी देश के नागरिक है  सी.एम. मान उनके साथ धक्का न करें। स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा कि उन्हें रोजगार चाहिए न कि डंडे। 

PunjabKesari

एन.एस.यू. के प्रधान ने कहा कि रोजगार की मांग को लेकर बच्चे दूर-दूर से आए हैं। इतनी पढ़ाई करने के बाद भी उन्हें डंडे मिले हैं। सी.एम. मान कहते थे विदेश के बच्चे उनके पंजाब में आएंगे परंतु वह पहले अपने पंजाब के बच्चे को तो संभाल लें। डंडे और पानी की बौछारें से अच्छा तो वह आईलेट्स करके विदेश चले जाते। स्टूडेंट्स यूनियन का कहना है कि इतनी पढ़ाई करने के बावजूद वे बेरोजगार है। बच्चों की इस हालत में देख माता-पिता रोते हैं। 

PunjabKesari

 ईशरप्रीत ने कहा कि बेरोजगारी मुहिम जारी रहेगी। अगर उनके साथ धक्का किया गया तो वे हर जिले में डी.सी. दफ्तर के आगे अर्थिया लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। बता दें कि इसी दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि प्रदर्शन दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने एन.एस.यू. के प्रधान ईशरप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है और इसके अलावा अन्य समर्थक भी हिरासत लिए गए हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!