Edited By Tania pathak,Updated: 03 Jul, 2021 07:29 PM

नूरपुर बेदी में ससुराल परिवार की तरफ से साजिश के तहत हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिलाओं के पिता के बयानों के आधार पर लड़की के ससुराल पक्ष के पांच परिजनों के खिलाफ कत्ल...
रूपनगर (वरुण लांबा): नूरपुर बेदी में ससुराल परिवार की तरफ से साजिश के तहत हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिलाओं के पिता के बयानों के आधार पर लड़की के ससुराल पक्ष के पांच परिजनों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के पास दर्ज करवाएंगे बयान में बताया गया कि उसकी लड़की गुरप्रीत कौर का पहली शादी ससकौर में हुई थी। मगर वहां उसका तलाक हो गया और 2020 में गांव अभियाना खुर्द में की दोबारा शादी की गई। लेकिन कुछ समय बाद ही लड़की के ससुराल परिवार की तरफ से लड़की को परेशान किया जाने लगा। 2 जुलाई की रात को करीब 8:30 बजे उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि उसका ससुराल परिवार उसके साथ गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
लड़की के पिता ने बताया कि फोन के तुरंत बाद अपनी पत्नी को साथ लेकर अपनी बेटी के घर रात करीब 9:00 बजे पहुंच गए। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बिस्तर पर पड़ी हुई थी और परिवारिक मेंबरों के तशादद के चलते उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने लड़की के पिता के बयान के आधार पर लड़की के ससुराल पक्ष के 5 लोगों पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here