जवान बच्चों की मां का चल रहा था Affair, नमोशी में आकर बेटे ने उठाया ऐसा कदम की उड़े सबके होश

Edited By Urmila,Updated: 03 Sep, 2024 10:07 AM

the mother of the young children was having an affair

गुरदासपुर जिले के गांव धारीवाल से एक बेहद शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है।

धारीवाल: गुरदासपुर जिले के गांव धारीवाल से एक बेहद शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है। एक युवक ने अपनी विधवा मां के अवैध संबंधों से दुखी होकर जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप सिंह पुत्र लेट जोगिन्द्र पाल निवासी गांव सोहल की शादीशुदा बहन लवप्रीत कौर निवासी गांव गन्ना ने थाना धारीवाल की पुलिस को बताया कि उसके पिता जोगिन्द्र पाल की मौत हो चुकी है और उसकी माता कुलदीप कौर के गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इस पर उसने और उसके भाई गुरदीप सिंह ने अपनी माता को बहुत समझाया परंतु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई जिसके चलते गुरदीप अकसर परेशान रहता था। इससे दुखी होकर गत दिवस उसने कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस ने लवप्रीत कौर के बयानों पर कुलदीप कौर और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल में भेज दिया है तथा कुलदीप कौर व उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!