लड़कियों के घर वापिस न लौटने पर परिजन परेशान, तलाश करने पर पता लगा कि...

Edited By Radhika Salwan,Updated: 21 Jul, 2024 07:21 PM

the family was worried when the girls did not return home

थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ धारा 346 आई.पी.सी के चलते केस दर्ज किया है।

राजपुरा, (मस्ताना): थाना सिटी राजपुरा पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ धारा 346 आई.पी.सी के चलते केस दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें कप्तान सिंह और गुरविंदर कोर निवासी गोबिंद सिंह नगर राजपुरा शामिल हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 29 मई 2024 को उसकी लड़कियां बिना बताए घर से निकल गईं और फिर घर वापिस नहीं आईं। फिर काफी तलाश करने के बाद पता चला कि उक्त लोगों ने उसकी लड़कियों को अवैध कब्जे में छिपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!