लाखों खर्च कर Canada भेजी बहू ने बदला तेवर, सोचा न था होगा कुछ ऐसा

Edited By Kamini,Updated: 06 Jul, 2024 04:49 PM

the daughter in law sent to canada changed her attitude

पंजाब के युवाओं में अपना भविष्य संवारने के लिए विदेश जाकर नई जिंदगी शुरू करने की होड़ मची है। इसी बीच कई लोगों के साथ धोखा भी हो रहा है। ना

पंजाब डेस्क : पंजाब के युवाओं में अपना भविष्य संवारने के लिए विदेश जाकर नई जिंदगी शुरू करने की होड़ मची है। इसी बीच कई लोगों के साथ धोखा भी हो रहा है। नाभा ब्लॉक के गांव किशनगढ़ का परिवार इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हुआ, पीड़ित लड़के के परिवार ने करीब डेढ़ साल पहले अपने लड़के गुरजिंदर सिंह और लड़की अमनप्रीत कौर की शादी की थी। लड़की को विदेश भेजने के लिए लड़के के परिवार ने करीब 27 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन विदेश जाने के बाद लड़की ने अपने पति का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद लड़की के माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित लड़के और उसके पिता ने न्याय की मांग की है।

 नाभा ब्लॉक के गांव किशनगढ़ के रहने वाले जगतार सिंह ने अपने बेटे गुरजिंदर सिंह की शादी नाभा ब्लॉक के गांव अगेती की लड़की अमनप्रीत कौर से सिख रीति-रिवाज के साथ की थी। लड़की ने पहले ही आईलेट्स की हुई थी। लड़के ने परिवार से लाखों रुपए का कर्ज लिया और बहू अमनप्रीत कौर को कनाडा भेज दिया, लेकिन लड़की ने कनाडा जाने के बाद अपने पति और परिवार को फोन नहीं किया। फोन को ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया और अब पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने लाखों खर्च कर अपनी बहू को विदेश भेजा ताकि उनका बेटा विदेश जाकर हमारा सहारा बनेगा। उन्होंने कहा कि  ह मारे लाखों रुपए हमें वापस दिला दिए जाएं। 

इस मौके पर पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्हें भरोसा था कि उनकी बहू कनाडा जाकर उनके बेटे को बुला लेगी और उन्हें फोन करेंगी लेकिन उसने हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा किया और हमारा फोन ब्लॉक कर दिया। हमने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। हमारा सपना था कि हमारा लड़का, जो परिवार का इकलौता बेटा है, बाहर जाकर अपने पैरों पर खड़ा होगा, लेकिन हमारे सारे सपने चकनाचूर हो गए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!