तेजधार हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, चढ़े पुलिस के हत्थे

Edited By Urmila,Updated: 23 Sep, 2024 05:21 PM

the crime was committed at gunpoint and the accused was caught by the police

पिता के साथ बाइक पर जा रही युवती से तेजधार हथियार की नोक पर नकदी छीनने वाले तीन बाईक सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी, मनोरंजन): पिता के साथ बाइक पर जा रही युवती से तेजधार हथियार की नोक पर नकदी छीनने वाले तीन बाईक सवार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस के पास दी शिकायत में नंद लाल पुत्र करतारा राम निवासी भानमजारा ने बताया कि उसकी लड़की राजविन्दर कौर नवांशहर के चंडीगढ़ रोड़ स्थित एक सैलून में काम करती है।

उसने बताया कि शनिवार को वह उसे लंगडोआ बस अड्डे से लेकर अपने बाइक पर घर जा रहे थे कि गांव से कुछ पीछे उन्हें एक बाइक नंबर पी.बी.32 ए.सी. 5489 पर सवार तीन युवकों ने क्रास किया। थोड़ा आगे जाकर उन्हेंने अपना बाइक उनके बाइक के आगे लगा कर उनका बाइक रोक लिया तथा तेजदार हथियार (दातर) दिखा कर उसकी लड़की का पर्स जिसमें 1600 नकदी तथा उसका आधार कार्ड छीन कर फरार हो गए। उसने बताया कि उनकी ओर से अपने तौर पर उक्त लुटेरों की तलाश करने पर उनकी पहचान हरकीरत सिंह उर्फ कीरत पुत्र सुखदेव सिंह व जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र केवल सिंह निवासी गांव सोना थाना सिटी नवांशहर तथा जसप्रीत सिंह जस्सा पुत्र बलदेव सिंह निवासी भारटा खुर्द के तौर पर हुई है।

एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हरकीरत तथा जसपाल सिंह पर पहले भी एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जसप्रीत सिंह जो मौजूदा समय में पिछले करीब 8 महीनों से जालंधर में रह रहा है ने अपने घर पर स्वंय के इटली में होने की जानकारी दे रखी थी। एस.एच.ओ.ने बताया कि जब गिरफ्तार आरोपी की जानकारी उनके घर पर दी गई तो उन्होंने बताया कि उनका लड़का तो इटली में है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!