Amritsar में अढ़ाई किलो विस्फोटक के साथ 2 आतंकवादी गिरफ्तार, Alert पर खुफिया एजेंसियां

Edited By Vatika,Updated: 27 Nov, 2025 08:42 AM

terrorist arrest

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज व आकाशदीप के रूप में की गई है। देहाती

अमृतसरः भारत-पाक सीमा से सटे क्षेत्र में देहाती पुलिस ने लगाए ट्रैप के दौरान 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अढ़ाई किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्योलिसव डिवाइस (आई.ई.डी) व 2 मोबाइल फोन बरामद किए।

खूफिया एजैंसियों द्वारा दिए गए अलर्ट के बाद ट्रैप लगाकर दोनों को  दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युवराज व आकाशदीप के रूप में की गई है। देहाती पुलिस की यह कार्रवाई थाना घरिंडा की देख-रेख में हुई। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने आज दी। डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने बताया कि दोनों भाई गांव रणिके के रहने वाले थे।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों भाई पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर के संपर्क में थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत के निर्देश पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। सीमा रेंज के डिप्टी इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस संदीप गोयल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों भाई पंजाब की शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने के लिए आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!