Edited By Neetu Bala,Updated: 30 Dec, 2023 03:57 PM
थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने घर में से जैवरात व नकदी चोरी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।
फिरोजपुर: थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने बीते दिन धवन कालोनी के घर में से जैवरात व नकदी चोरी करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के सहायक इंस्पैक्टर गहना राम ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अंजली पत्नी समरदीप सिंह वासी विकास विहार फेस 2 सिटी फिरोजपुर ने बताया कि उसकी भूआ कविता कटारिया जोकि धवन कालोनी फिरोजपुर शहर में रहती है, के घर से बीती रात अज्ञात चोर अलमारी में से 5 जोड़ी टॉपस, 1 जोड़ा डाइमंड टोपस, 1 चेन गोल्ड, 1 मंगल सूत्र, कानों की बालियां व 35 हजार रुपए की नकदी चोरी करके ले गए हैं। मामले की जांच कर रहे गहना राम ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here