राहुल गांधी के गुरु सैम पित्रोदा के बयान पर Tarun Chugh का हमला, बोले- 1984 के सिख पीड़ितों को फिर पहुंचाई ठेस

Edited By Kamini,Updated: 12 Nov, 2026 07:16 PM

tarun chugh targets sam pitroda

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता एवं इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा 1984 के सिख नरसंहार और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है।

पंजाब डेस्क : भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता एवं इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा द्वारा 1984 के सिख नरसंहार और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी को लेकर की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के राजनीतिक मार्गदर्शक पित्रोदा ने एक बार फिर कांग्रेस की संवेदनहीनता, दोहरे चरित्र और भारत की सभ्यतागत विरासत के प्रति उसकी असहजता को उजागर किया है।

चुघ ने कहा कि सैम पित्रोदा का यह कहना कि 1984 की घटना को 40 साल बीत चुके हैं, इसलिए अब इसे भूलकर आगे बढ़ना चाहिए, उन हजारों सिख परिवारों के जख्मों का अपमान है जिन्होंने अपने परिजनों को आंखों के सामने जलते और मरते देखा। 1984 में देश के अनेक शहरों में सिख समुदाय को सुनियोजित हिंसा का निशाना बनाया गया। निर्दोष सिखों को घरों से घसीटकर निकाला गया, उनके गले में टायर डालकर जिंदा जला दिया गया। हजारों परिवार उजड़ गए, महिलाएं विधवा हुईं, बच्चे अनाथ हुए और पीढ़ियों की मेहनत से खड़े किए गए घर और कारोबार राख में तब्दील हो गए।

चुघ ने कहा कि 2019 में सैम पित्रोदा ने इसी नरसंहार पर 'हुआ तो हुआ' कहकर पीड़ितों के दर्द का मजाक बनाया था। आज 2026 में वही मानसिकता फिर सामने आई है। आखिर कांग्रेस और उसके नेता कब तक पीड़ित परिवारों को उनके दर्द को भुलाने की सलाह देते रहेंगे? क्या न्याय मांगने की भी कोई समय-सीमा होती है? क्या चार दशक बीत जाने से हत्याओं की गंभीरता समाप्त हो जाती है? कांग्रेस ने आज तक इन हजारों पीड़ित परिवारों से बिना शर्त माफी मांगने और जवाबदेही स्वीकार करने का साहस क्यों नहीं दिखाया?

चुघ ने कहा कि सैम पित्रोदा की भगवान श्रीराम और हनुमान जी को लेकर की गई टिप्पणी और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। दीपावली जैसे पावन पर्व के अवसर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े प्रसंगों को यह कहकर खारिज करना कि राम के समय क्या हुआ और हनुमान जी ने पहाड़ क्यों उठाया, कोई सामान्य टिप्पणी नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना के प्रति असम्मान है। भगवान श्रीराम भारत के आराध्य हैं, हमारी सभ्यता, धर्म, मर्यादा और जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। उनकी महिमा और इतिहास किसी राजनीतिक नेता की सुविधा या असुविधा के अनुसार तय नहीं होंगे।

चुघ ने आगे कहा कि यह वही कांग्रेस का राजनीतिक तंत्र है जिसने दशकों तक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण का कानूनी विरोध किया। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2007 में रामसेतु मामले में सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल हलफनामे में रामायण के पात्रों और घटनाओं की ऐतिहासिकता पर सवाल उठाए गए थे। आज उसी राजनीतिक विचारधारा के प्रतिनिधि भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रसंगों पर चर्चा को अनावश्यक बता रहे हैं। यह संयोग नहीं, बल्कि कांग्रेस के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी को भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह अपने राजनीतिक मार्गदर्शक सैम पित्रोदा के इन बयानों से सहमत हैं? क्या कांग्रेस के लिए 1984 के सिख परिवारों का दर्द केवल पुराना राजनीतिक विवाद है? क्या करोड़ों रामभक्तों की आस्था कांग्रेस के नेताओं के लिए उपहास का विषय है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह समझना होगा कि भारत अपने इतिहास को मिटाकर भविष्य नहीं बना सकता। 1984 के पीड़ितों को न्याय और जवाबदेही चाहिए, भूल जाने की नसीहत नहीं। करोड़ों रामभक्तों को अपनी आस्था और आराध्य के सम्मान का अधिकार है, किसी नेता से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!