तरुण चुघ ने गगन रंधावा के परिवार से की मुलाकात, न्याय के लिए CBI जांच की मांग

Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2026 02:16 PM

tarun chugh met gagan randhawa family

BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, स्वर्गीय गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे

अमृतसर (रमन): BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, स्वर्गीय गगनदीप सिंह रंधावा के घर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार से दुख बांटा और संवेदना जताई। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए चुघ ने इस मामले को बहुत दर्दनाक और नृशंस बताया और कहा कि जिन लोगों पर इन्हें बचाने की जिम्मेदारी थी, वही ऐसे अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हैं।

PunjabKesari

तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार, एक्सटॉर्शन और एक्सटॉर्शन माफिया पूरी तरह से हावी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई से 3 सालों में एक नया "कलेक्शन सिस्टम" सामने आया है, जिसके जरिए अधिकारियों पर दबाव डालकर पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब इस समय बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। गगनदीप सिंह रंधावा की मौत को संदिग्ध बताते हुए चुघ ने कहा कि एक युवा और टैलेंटेड ऑफिसर को घर बुलाकर टॉर्चर किया गया, दबाव डाला गया और फेक वीडियो बनाने की कोशिश की गई। चुघ के मुताबिक, उन पर इतना दबाव डाला गया कि आखिरकार उन्हें सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ा। यह सिर्फ सुसाइड नहीं, बल्कि “दबाव में की गई हत्या” है और इस मामले में मर्डर केस दर्ज होना चाहिए। 

बीजेपी नेता चुघ ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार इस मामले में आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले दबाव में इस्तीफा लिया गया और फिर केस को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल किया कि अब तक केस दर्ज करने में देरी क्यों हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री के सुझाव का हवाला देते हुए चुघ ने कहा कि अगर सभी MP लिखकर मांग करें तो यह मामला CBI को दिया जा सकता है। उन्होंने सभी पॉलिटिकल पार्टियों-कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य अपील की है कि, राजनीति से ऊपर उठकर इंसाफ के लिए एक साथ आए। इसके साथ ही, चुघ ने पंजाब की आर्थिक हालत पर भी चिंता जताई और कहा कि राज्य पर कर्ज़ का बोझ बढ़ रहा है, लेकिन इस पैसे का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पैसा डेवलपमेंट के बजाय बेकार में खर्च हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को अभी तक सही सुरक्षा नहीं दी गई है, जबकि आरोपियों को सुरक्षा मिल रही है। यह कानून और न्याय व्यवस्था का मजाक उड़ा रहा है। आखिर में, तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब इस समय आज़ादी के बाद सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है और अगर ऐसे मामलों में न्याय नहीं मिला, तो लोगों का सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने दोहराया कि इस मामले की निष्पक्ष CBI जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलना जरूरी है।

वहीं चुघ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा, ''आज अमृतसर में वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, स्वर्गीय गगनदीप सिंह रंधावा जी के निवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। भगवंत मान के षड्यंत्र का शिकार हुए रंधावा जी के परिवार से मिलकर उनकी पीड़ा को करीब से महसूस किया। एक ईमानदार अधिकारी के साथ जिस तरह अन्याय हुआ, उसने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दुख की घड़ी में भाजपा उनके परिवार के साथ पूरे मजबूती के साथ खड़ी हैं और उन्हें हम विश्वास दिलाते हैं कि न्याय की यह लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।''

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!