FIR डाउनलोड फीस पर सियासत तेज, तरुण चुघ का CM Mann और केजरीवाल पर वार

Edited By Kamini,Updated: 25 Mar, 2026 03:55 PM

tarun chugh attacks cm mann and kejriwal

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है।

पंजाब डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है, जबकि जनकल्याण से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की जा रही है। चुघ ने कहा कि राज्य में एक  FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपये तक लिए जा रहे है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। सिर्फ FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपए लेकिन पेंशन नहीं बढ़ी है। पंजाब में भगवंत मान सरकार हर बात पर टेक्स इकट्ठा कर रही है। 

तरुण चुघ ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि, एक तरफ पैसे नहीं, खजाना खाली है और विकास कार्य भी रुके हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार के जहाज लेकर भगवंत मान और केजरीवाल गुजरात के अंदर राजनीतिक काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ जनता से टैक्स वसूला जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। गरीबों से किए वादे पूरे नहीं कर रहे हैं लेकिन खुद ऐशो आराम पर पैसे खर्च कर रहे हैं।

चुघ ने दिल्ली में सरकारी खर्चों का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड महामारी के भयानक ससमय के दौरान दिल्ली के अपने शीश महर पर भारी खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट्स के अनुसार, तय सीमा से कहीं अधिक खर्च कर इंटीरियर पर 18.88 करोड़ों रुपये लगाए गए, जिससे “वीआईपी कल्चर खत्म करने” के दावों पर सवाल खड़े होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 342 प्रतिशत खर्च टेंडर से ज्यादा हुआ है। कैग की रिपोर्ट ने बताया कि, आम आदमी पार्टी का मुखौटा ओढ़े हुए अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता किस तरह शाही जिन्दगी जी रहे हैं। चुघ ने तंज कसते हुए कहा कि, क्या ये है आम आदमी पार्टी  जो कहते थे कि VIP कल्चर नहीं लेंगे और अब इंटीरियर पर 18.88 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। जनता की पेंशन के लिए पैसे नहीं, विकास कार्य के लिए पैसा नहीं और FIR डाउनलोड करने के लिए 80 रुपए लिए जा रहे हैं। उन पैसों का मजा अरविंद केजरीवाल जहाज में बैठकर ले रहे हैं। 

हालांकि, इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है और आने वाले समय में इस पर और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!