निलंबित DIG भुल्लर और बिचौलिया कृष्ण आमने-सामने! कई अफसरों की रुकी सांसें

Edited By Urmila,Updated: 02 Nov, 2025 10:34 AM

suspended dig bhullar and middleman krishna case

5 लाख रुपये की रिश्वत मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे बिचौलिए कृष्ण को शनिवार शाम रिमांड रूम में निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को देखकर लोग हैरान रह गए।

चंडीगढ़ (सुशील) : 5 लाख रुपये की रिश्वत मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे बिचौलिए कृष्ण को शनिवार शाम रिमांड रूम में निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को देखकर लोग हैरान रह गए। कृष्ण बार-बार अपना बयान दर्ज कराने में व्यस्त था। पांच दिन की रिमांड मिलते ही सी.बी.आई. रोपड़ रेंज के तत्कालीन डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर को दफ्तर ले गई और शनिवार शाम बिचौलिए कृष्ण से आमने-सामने पूछताछ की। सी.बी.आई. की पूछताछ में डी.आई.जी. भुल्लर और कृष्ण दोनों ने अपने बयान दर्ज कराए।

5 दिन की पुलिस रिमांड मिलने के बाद सी.बी.आई. ने सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में डी.आई.जी. भुल्लर का मेडिकल कराया। इस दौरान भुल्लर ने अपने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था। मेडिकल के बाद सी.बी.आई. भुल्लर को दफ्तर ले गई।

जांच के दौरान पता चला कि कृष्ण ही मंडी गोबिंदगढ़ में गलत काम करने वालों की जानकारी डी.आई.जी. भुल्लर को देता था। इसके बाद भुल्लर व्यापारियों को फोन करके धमकाता था। कृष्ण व्यापारियों की सेटिंग डी.आई.जी .भुल्लर से करवाता था। सी.बी.आई. को कृष्ण के मोबाइल फोन से अहम सबूत मिले हैं। इनके आधार पर सी.बी.आई. आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सी.बी.आई. डी.आई.जी. भुल्लर के निजी नंबर की भी जांच कर रही है। खासतौर पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज की जांच कर रही है। जब सी.बी.आई. ने भुल्लर से करोड़ों रुपये की संपत्ति के बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। सूत्रों की मानें तो सी.बी.आई. को भुल्लर की कई बेनामी संपत्तियां मिली हैं, जिनकी वह जांच कर रही है।

कई अधिकारियों की रुकी सांसें 

डी.आई.जी. भुल्लर के लिए बिचौलिए का काम करने वाले कृष्ण से बुड़ैल जेल में मिलने कोई परिजन नहीं आया है। इसके अलावा, परिवार के सदस्य नाभा स्थित अपने घर पर ताला लगाकर गायब हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो कृष्ण के परिजनों को खर्चा देने में कई अधिकारी शामिल हैं।  बिचौलिए का काम करने वाले कृष्णा का कई अधिकारी   हैं, अपना मुंह बंद रखवाना चाहते हैं, क्योंकि अगर वह कुछ बोलेगा तो वे भी फंस सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!