पंजाब के 2 लाख लोगों को सुप्रीम राहत, लोगों ने डाला भांगड़ा, पढ़ें पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 20 Mar, 2025 01:51 PM

supreme relief to 2 lakh people of punjab

लोगों को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

चंडीगढ़ (रमेश हांडा): चंडीगढ़ के साथ सटे मोहाली के नयागांव और कांसल के लोगों को सुप्रीम कोर्ट से सुप्रीम राहत मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब सरकार ने सुखना वाइल्डलाइफ सैंचुरी के तहत ईको सैंसटिव जोन (ई.एस.जेड.) का दायरा 3 किलोमीटर से घटाकर मात्र 100 मीटर तक सीमित कर दिया है। कांसल और नयागांव के 100 मीटर के दायरे के बाहर अब डिमोलिशन नहीं होगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के तीन किलोमीटर के दायरे में निर्माण पर रोक और तोड़े जाने की अपील की थी। इसके जवाब में पंजाब सरकार के मंत्रियों की समिति की रिपोर्ट को कैबिनेट मंजूरी के बाद पंजाब के प्रशासनिक सचिव प्रियंक भारती की मार्फत एफिडेविट की शक्ल में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट जल्द अपना फैसला सुनाएगा। 

इस फैसले के बाद 2 लाख की आबादी को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवम्बर, 2024 को सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार के वन मंत्री, लोकल बॉडी मंत्री, आवास और शहरी विकास मंत्री की तीन सदस्य समिति का गठन ‌किया था। उन्हेंनयागांव, कांसल और करोरां के निवासियों से विचार-विमर्श और जनता दरबार लगाकर बात सुन रिपोर्ट तैयार करने को कहा था। समिति ने 81 शिप्रजेंटेशन पर विचार किया, जिनमें सरकार और कोर्ट के आदेश भी थे। 4 दिसम्बर को जनता दरबार लगाकर लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। इसके बाद मंत्रियों की समिति ने सुखना वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में इको सेंसटिव जोन का दायरा काम करने की सिफारिश की थी। उक्त सिफारिश के बादरिपोर्टविधानसभा में लाइ गई, जहां 21 फरवरी को चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। अब सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई के दौरान एफिडेविट के रूप में पंजाब सरकार ने समिति की रिपोर्ट दाखिल कर दी है। 

लोगों ने प्रकट की खुशी, नयागांव में ढोल की थाप पर लोगों डाला भांगड़ा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नयागांव, कांसल और नाडा के हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। ईको सैंसटिव जोन का दायरा 100 मीटर से अधिक नहीं बढ़ाया जाएगा। नयागांव घर बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत जोशी ने ढोल की थाप पर भांगड़ा के साथ जीत का जश्न मनाया तथा इसे नयागांव, कांसल व नाडा के लोगों द्वारा चलाए गए आंदोलन की जीत बताया। भाजपा मोहाली जिला सचिव भूपिंदर भूपी, पार्षद सुरिंदर कौशिक बब्बल, पार्षद प्रमोद कुमार, प्रख्यात समाजसेवी अतुल अरोड़ा, मजदूर सेना के महासचिव मदन मंडल, ब्रह्माकुमारीज नयागांव के प्रधान ज्ञान चंद भंडारी, मिथलांचल छठ पूजा समिति के महासचिव कामेश्वर शाह, गौ सेवा प्रमुख नयागांव सुशील रोहिला ने खूब नृत्य किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!