सोनिया गांधी ने सुनील जाखड़ का इस्तीफा किया नामंजूर

Edited By Vaneet,Updated: 14 Sep, 2019 08:43 PM

sunil jakhar resignation rejected

कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व सांसद सुनील जाखड़ की ओर से दिए गए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे को रद्द कर दिया है...

चंडीगढ़/जालंधर(भुल्लर, धवन): कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतत: औपचारिक तौर पर पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ का लोकसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से दिए गए इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान ने औपचारिक तौर पर जाखड़ को पत्र भी जारी कर दिया है। पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया कि आपने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था परंतु कांग्रेस पार्टी आपका इस्तीफा स्वीकार नहीं करती है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आप पहले की तरह संगठन की मजबूती के लिए बेहतरीन कार्य करते रहें। कांग्रेस हाईकमान ने यह बात मानी है कि जाखड़ बेहतर कार्य कर रहे थे इसलिए अध्यक्ष पद से उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया जा रहा है। 

sonia gandhi  sunil jakhar  resign

 

जाखड़ ने गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था परंतु इसमें वह भाजपा के सन्नी देओल के हाथों पराजित हो गए थे। पराजय के बाद उन्होंने अध्यक्ष  पद से अपना इस्तीफा तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दिया था। उसके बाद कई महीनों तक  जाखड़ के इस्तीफे पर फैसला नहीं लिया जा सका था। दूसरी तरफ जाखड़ ने कहा कांग्रेस हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की मजबूती के लिए पंजाब में काम करेंगे। 

उपचुनावों को देखते फैसला लेना हो गया था अनिवार्य 
पंजाब में 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान के लिए फैसला लेना अनिवार्य हो गया था। राज्य में 4 विधानसभा सीटों मुल्लांपुर दाखा, फगवाड़ा, जलालाबाद तथा मुकेरियां में उपचुनाव करवाए जाने हैं। केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा इनका ऐलान कभी भी किया जा सकता है। ये उपचुनाव हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के साथ ही होने हैं इसलिए अंतत: आज कांग्रेस हाईकमान ने जाखड़ को अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए हरी झंडी दे दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!