Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Jul, 2023 10:16 AM

भाजपा में अक्सर अहम पद पाने के लिए नेताओं को संगठन के पदाधिकारियों या उच्च नेताओं के यहां चक्कर लगाते देखा जाता रहा है।
जालंधर(अनिल पाहवा): पंजाब भाजपा अध्यक्ष के पद पर पूर्व कांग्रेसी नेता सुनील जाखड़ की ताजपोशी के बाद अब भाजपा का माहौल बदला-बदला सा दिखने लगा है। पार्टी के नेताओं में खामोशी है और प्रदेश में जगह पाने के लिए भाजपा के कई नेता आजकल भाग-दौड़ कर रहे हैं। लेकिन पार्टी के बहुत से नेताओं को यह समझ नहीं आ रही कि भाग-दौड़ करनी कहां है या यूं कहें कि किसे मिलने या किसके पैर दबाने से पार्टी में अहम पद मिलेगा।
भाजपा में इस बार नया काम हो रहा है। पार्टी में अहम पद लेने के लिए कांग्रेसियों की तलाश की जा रही है। पार्टी के नेता उन कांग्रेसियों की तलाश कर रहे हैं जो सुनील जाखड़ के करीब रहे हैं। जाखड़ के कांग्रेस में होने के दौरान कुछ कांग्रेसी नेताओं के साथ उनकी अच्छी ट्यूनिंग थी। अब भाजपा के लोग उन्हीं लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो जाखड़ को सिफारिश कर सकें। वैसे अभी तक यह साफ नहीं है कि नई टीम का जो गठन होगा, वह जाखड़ करेंगे या संगठन की ओर से तैयार करवाया जाएगा।
जाखड़ तक पहुंच बनाने के लिए जद्दोजहद
भाजपा में अक्सर अहम पद पाने के लिए नेताओं को संगठन के पदाधिकारियों या उच्च नेताओं के यहां चक्कर लगाते देखा जाता रहा है। लेकिन इस बार माहौल कुछ अलग सा है, क्योंकि नेता यह नहीं समझ पा रहे कि किस बड़े नेता को अप्रोच करने से उन्हें अहम पद मिलेगा। सुनील जाखड़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष तो हैं लेकिन उनकी तैनाती इस बार कुछ अलग तरीके से हुई है, जिसके कारण पार्टी के लोग यह नहीं समझ पा रहे कि जाखड़ तक पहुंच के लिए कौन सा रास्ता अपनाया जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here