फिरोजपुर में सुखबीर बादल ने घुबाया को दी मात, भारी मतों से जीते

Edited By Vaneet,Updated: 23 May, 2019 05:59 PM

sukhbir badal won with huge majority in ferozepur

फिरोजपुर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल ने जीत प्राप्त कर ली है।...

फिरोजपुर(मल्होत्रा): संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर की 9 विधानसभा सीटों में से 6 पर कांग्रेसी विधायक के काब्जि होने के बाद भी 34 साल से सीट हारने का रिकॉर्ड एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने बना दिया है। यहां से शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व उप-मुखयमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी के शेर सिंह घुबाया को 198136 मतों से हरा दिया है जबकि बाकी 18 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

किसी राऊंड में नहीं मिली घुबाया को बढ़त
वीरवार सुबह 8 बजे काऊंटिंग शुरू होते ही पहले राऊंड से सुखबीर बादल ने अपनी बढ़़त बनानी शुरू कर दी। पहले राऊंड से 812 मतों की शुरू हुई लीड अंतिम राऊंड में 1.98 लाख मतों तक पहुँच गई।

फिरोजपुर संसदीय सीट का इतिहास
आजादी के बाद वर्ष 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में फिरोजपुर-लुधियाना की संयुक्त लोकसभा सीट थी। इस सीट पर शिरोमणि अकाली दल के बहादर सिंह विजेता रहे। आजादी से लेकर आज तक हुए 17 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सबसे अधिक बार 9 बार शिरोमणि अकाली दल जीत दर्ज कर चुका है। उसके बाद कांग्रेस 5 बार इस सीट पर काब्जि रह चुकी है। 2 बार बसपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की जबकि वर्ष 1989 में कांग्रेस और अकाली दल के बॉयकाट के कारण इस सीट पर आजाद प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज कर चुका है।
-1957 में कांग्रेस के ईकबाल सिंह जीते।
-1962 में कांग्रेस के ईकबाल सिंह जीते।
-1967 में कांग्रेस के गुरचरण सिंह निहाल सिंह वाला जीते।
-1971 में शिरोमणि अकाली दल के सोहन सिंह बस्सी जीते।
-1977 में शिरोमणि अकाली दल के महिन्द्र सिंह गिल्ल जीते।
-1980 में कांग्रेस के बलराम जाखड़ जीते।
-1984 में कांग्रेस के गुरदयाल सिंह ढिल्लों जीते।
-1989 में आजाद उमीदवार ध्यान सिंह मंड जीते।
-1992 में बसपा के मोहन सिंह फलियांवाला जीते।
-1996 में बसपा के मोहन सिंह फलियांवाला जीते।
-1998 में शिरोमणि अकाली दल के जोरा सिंह मान जीते।
-1999 में शिरोमणि अकाली दल के जोरा सिंह मान जीते।
-2004 में शिरोमणि अकाली दल के जोरा सिंह मान जीते।
-2009 में शिरोमणि अकाली दल के शेर सिंह घुबाया जीते।
-2014 में शिरोमणि अकाली दल के शेर सिंह घुबाया जीते।
-2019 में शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल ने जीत दर्ज की।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!