Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jun, 2021 04:09 PM

कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही ऐस. आई. टी. की तरफ से आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ की गई।
चंडीगढ़: कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही ऐस. आई. टी. की तरफ से आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ की गई। यह पूछताछ करीब 4 घंटे तक चली। अब थोड़ी ही देर तक अकाली दल प्रैस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही ऐस.आई. टी. आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ करने पहुंची थी। एस.आई.टी. के सामने पेश होने के लिए पूर्व उपमुख्य मंत्री सुखबीर बादल चंडीगढ़ के सैक्टर 32 पुलिस हैडक्वाटर में गई थी। यहां ख़ास तौर पर बताने योग्य है कि 2015 को हुई पुलिस फायरिंग में दो नौजवानों की मौत हो गई थी और कई लोग ज़ख़्मी हो गए थे। उस समय सुखबीर सिंह बादल उपमुख्य मंत्री थे। इससे पहले एस.आई.टी. ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से भी पूछताछ की थी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here