हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला Statement आया सामने, तस्वीरें Post कर...

Edited By Kamini,Updated: 05 Dec, 2024 07:22 PM

sukhbir badal s first statement came after the attack

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का हमले के बाद का पहला बयान सामने आया है।

पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का हमले के बाद का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर तस्वीरें शेयर पंजाब पुलिस के 2 एएसआई की तारीफ की है।

PunjabKesari

गौरतलब है कि, ASI जसबीर सिंह व ASI हीरा सिंह दोनों ही गनमैन के तौर पर सुखबीर बादल के साथ हैं। सुखबीर बादल ने इनकी तस्वीरें ट्वीट पर पोस्ट कर लिखा, ''किसी की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालना आसान बात नहीं है। एएसआई जसवीर सिंह और एएसआई हीरा सिंह, दोनों सीनियर प्रकाश सिंह बादल के समय से ही हमारे परिवार का हिस्सा रहे हैं... बीते दिन इनके दिखाए गए साहस और वफादारी का बदला मैं और मेरा परिवार नहीं चुका सकते। वाहेगुरु उन्हें लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और सारी खुशियां प्रदान करें।'' 

PunjabKesari

बता दें कि गत दिन सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते समय सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था। सेवा के दौरान एक शख्स ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से हमला विफल हो गया और हमलावर नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आज सुखबीर बादल ने कड़ी सुरक्षा के बीच सेवाएं दी। सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित किया था। सभी अपराध स्वीकार करने के बाद सुखबीर सिंह बादल को सिंह साहिबानों द्वारा धार्मिक सजा सुनाई गई। इसके मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल ने पहले 2 दिन सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के बाहर सेवादारों वाली पोशाक पहनकर और हाथ में बरछा पकड़कर सेवा की। इस बीच उन्होंने गले में एक तख्ती भी पहनी हुई थी। इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने बर्तन मांजने की सेवा भी की। सुखबीर सिंह बादल के साथ-साथ बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींढसा, बीबी जागीर कौर समेत कई अन्य अकाली नेताओं को भी धार्मिक सजा सुनाई गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!