BSF जवानों के हाथ लगी सफलता, सरहद पर ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 19 Aug, 2024 02:21 PM

success at the hands of bsf jawans drug smuggler arrested on the border

बी.एस.एफ. के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बी.एस.एफ. के जवानों ने फाजिल्का बार्डर पर एक तस्कर को पकड़ा है।

 पंजाब डेस्क: बी.एस.एफ. के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बी.एस.एफ. के जवानों ने फाजिल्का बार्डर पर एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जज सिंह निवासी फाजिल्का के गांव सोना नानक के तौर पर हुई है। बी.एस.एफ. ने पाकिस्तान तस्करों से जुड़ी कड़ी तोड़ने में कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी का नाम संदिग्ध तस्करों की सूची में शामिल था। जिन ड्रग तस्करों को पहला पकड़ा जा चुका है उनसे पूछताछ दौरान जज का नाम सामने आया था। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि आरोपी जजज बार्डर पर ड्रग्स की तस्करी करने पहुंचा था।  बी.एस.एफ. को इनपुट मिले थे जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की है। आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसें संदिग्धों के साथ लिंक होने के बारे जानकारी मिल सकती है। वहीं मोबाइल से पाकिस्तानी तस्करों के भी फोन नंबर मिले हैं।  बी.एस.एफ. जवानों ने आरोपी जज से पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!