डेरा ब्यास पहुंचे भाजपा उप प्रधान सुभाष शर्मा व पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश, बाबा गुरिंदर सिंह से की मुलाकात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 07 Feb, 2026 06:22 PM

subhash sharma and former union minister somnath met with baba gurinder singh

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा...

जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उप प्रधान डा. सुभाष शर्मा तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश ने डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास पहुंचकर डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश भी उनके साथ उपस्थित रहीं।

इस दौरान पंजाब में पर्यावरण संरक्षण व नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।  डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि यह मुलाकात प्रदेश में चल रहे सामाजिक सुधार अभियानों को गति देने व सकारात्मक सहयोग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब को स्वच्छ, स्वस्थ व नशामुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का संयुक्त प्रयास आवश्यक है।

डा. शर्मा ने डेरा की ओर से लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा पर्यावरण की स्वच्छता व संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जैसी आध्यात्मिक हस्तियों के मार्गदर्शन से समाज में नैतिक मूल्यों, अनुशासन व सेवा भावना को बल मिलता है, जो पंजाब प्रदेश की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि जब समाज में संस्कार, संयम व सेवा की भावना मजबूत होती है, तभी नशे जैसी बुराइयों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। ऐसे कल्याणकारी प्रयासों के माध्यम से ही पंजाब को नई ऊर्जा व विकास की दिशा दी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!