आम आदमी पार्टी सरकार के राज में पंजाब “बेगमपुरा” नहीं, डर और असुरक्षा का बना केंद्र: अश्वनी शर्मा

Edited By Kamini,Updated: 07 Feb, 2026 05:25 PM

ashwini sharma criticized the punjab government

पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, गुरु रविदास जी की वाणी केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन ही नहीं, बल्कि एक आदर्श समाज की रचना का रास्ता भी दिखाती है। अश्वनी शर्मा आज गुरु रविदास महाराज के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में एससी मोर्चा पंजाब भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

PunjabKesari

एससी मोर्चा भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष एस.आर. लद्धर की मौजूदगी में शर्मा ने कहा कि आज के पंजाब के हालात, खासकर कानून-व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने को देखते हुए, गुरु रविदास जी की वाणी में सबसे उपयुक्त शब्द “बेगम पुरा” है। उन्होंने कहा कि जब हम मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाले पंजाब की मौजूदा स्थिति को देखते हैं, जहां आए दिन कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं, युवाओं का रुझान नशे और गैंगस्टरवाद की ओर बढ़ रहा है और आम आदमी असुरक्षा के माहौल में जी रहा है, तो गुरु रविदास जी के पवित्र वचन याद आते हैं — “बेगम पुरा शहर को नाऊ ॥ दुख अंदोह नहीं तिहि ठाऊ ॥”

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि गुरु जी ने ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां न कोई डर हो और न कोई जबरन वसूली। लेकिन आज पंजाब में व्यापारी फिरौती से डरे हुए हैं और माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। गुरु जी के वचन — “ना तसवीस खिराज न माल ॥ खौफ न खता न तरस जवाल ॥” आज भी हमें रास्ता दिखाते हैं।

शर्मा ने कहा कि पंजाब में बढ़ती सामाजिक दूरी का समाधान गुरु जी के समानता के सिद्धांत में है-
“कायम दायम सदा पातिसाही ॥ डोम न सेम एक सो आही ॥”
जब कानून सबके लिए समान होगा, तभी स्थिरता आएगी।

अंत में शर्मा ने कहा कि यदि एक आम नागरिक रात के समय बिना डर के सड़क पर नहीं चल सकता, तो हम अभी भी “बेगम पुरा” के संकल्प से दूर हैं और गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवास सुल्लु, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य केवल सिंह ढिल्लों और पी.एस. गिल, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, नेशनल काउंसिल सदस्य बीबी अमनजोत रामूवालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष जैस्मिन संधेवालिया, पूर्व विधायक हरजोत कमल, प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत कैंथ सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!