सूबेदार और उनकी पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार, सेना ने दी सलामी

Edited By Kalash,Updated: 22 Sep, 2025 04:45 PM

subedar and his wife cremated

दो दिन पहले तलवंडी रोड पर हुए भयानक हादसे में दिवंगत सूबेदार फकीर सिंह मरोक और सरदारनी बलबीर कौर का उनके गांव परमजीतपुर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

सुल्तानपुर लोधी (सोढ़ी): दो दिन पहले तलवंडी रोड पर हुए भयानक हादसे में दिवंगत सूबेदार फकीर सिंह मरोक और सरदारनी बलबीर कौर का उनके गांव परमजीतपुर में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सूबेदार फकीर सिंह मरोक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भारतीय सेना के जवानों ने सेना के नियमों के अनुसार सलामी दी। सूबेदार फकीर सिंह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ आढ़ती नेता अध्यक्ष बलदेव सिंह परमजीतपुर के ताये के बेटे थे और आढ़ती नेता सरपंच राम सिंह परमजीतपुर के दोनों मृतक सगे भाई-भाभी थे।  

उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पुत्रों रणजीत सिंह साबी और गुरचरण सिंह मिंटू ने किया। पूर्व चेयरमैन सुखविंदर सिंह सुख, एन.आर.आई. प्रताप सिंह मोमी यू.के., नंबरदार जोगा सिंह कालेवाल, अनमोल प्रीत सिंह कनाडा, अमनप्रीत कनाडा, विरसा सिंह कनाडा, मन्नू शर्मा, नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी के अध्यक्ष दीपक धीर राजू, एडवोकेट राकेश पाल पुरी, जिला परिषद सदस्य नरिंदर सिंह जैनपुर, एडवोकेट भूपिंदर सिंह, अमितोज सिंह एमडी अकाल एजुकेशन सर्विस, अकाल ग्रुप के एमडी सुखदेव सिंह जज, बलदेव सिंह मंगा आरती, रविंदर सिंह पिथोराहल, भाजपा हल्का प्रभारी राकेश नीटू, इंस्पेक्टर जयदेव, गोपाल कृष्ण आदि भी मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!