Sports Teacher का गंदा खेल, Students के साथ पार की शर्म की सारी हदें...

Edited By Vatika,Updated: 28 Nov, 2024 12:14 PM

sports teacher dirty game

निजी स्कूलों में एक खेल अध्यापक स्कूल की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का बेहद गं

मोहाली: स्थानीय फेज-6 के एक निजी स्कूलों में एक खेल अध्यापक स्कूल की छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अध्यापक अमनप्रीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी हैं।खेल अध्यापक द्वारा छात्राओं को अश्लील फिल्में दिखाई जा रही थीं।

छात्राओं ने अभिभावकों को जानकारी दी तो वह भड़क उठे। बुधवार अभिभावक एकत्रित होकर फेज-6 की पुलिस चौकी में पहुंचे तथा  शिकायत दी। पुलिस ने अध्यापक को हिरासत में लिया तथा स्कूल के प्रिंसीपल से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रिंसीपल द्वारा ही अध्यापक के विरुद्ध शिकायत दी है। जिसके आधार पर अध्यापक से पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक भी अभिभावक तथा छात्राएं पुलिस चौकी में ही थे। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक से बात की तो कहा कि किसी के विरुद्ध भी ऐसी गंभीर शिकायत मिलेगी तो नियमों अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!