Shocking: पंजाब में सांप ने एक व्यक्ति को काटा, सांप की मौ+त, हैरत में लोग

Edited By Vatika,Updated: 10 Jul, 2024 11:21 AM

snake bite

पंजाब के जिला अबोहर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): पंजाब के जिला अबोहर से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां  गत देर सांय एक व्यक्ति को सांप ने डस लिया। व्यक्ति को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया जबकि सांप की मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी देते हुए उपचाराधीन गांव बुर्ज मुहार निवासी शंकर लाल ने बताया कि वह गत देर सांय खेत में टैंकी में स्प्रे भर रहा था कि अचानक उसका पैर एक सांप के ऊपर रखा गया। पैर रखे जाने से गुस्साएं सांप ने उसके पैर पर डंस लिया। उसने तुरंत सांप के उपर से पैर हटा लिया तो देखा कि सांप थोडा दूर जाकर मर गया। 

आस पास के लोगों ने मृत सांप को बोतल में बंद कर लिया और शंकर लाल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। लोग बोतल बंद सांप को अभी अस्पताल में साथ ले आए थे। शंकर लाल ने बताया कि अब उसकी हालत बिल्कुल ठीक है। व्यक्ति को काटने के पश्चात सांप के मर जाने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!