शंभू बार्डर पर गूंजे 'तख्त बदल देंगे, ताज बदल देंगे, मोदी तेरा राज बदल देंगे' के नारे

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Dec, 2020 09:49 AM

slogans on shambhu border will change the throne

इस दौरान हजारों कांग्रेसियों ने ‘तख्त बदल देंगे, ताज बदल देंगे, मोदी तेरा राज बदल देंगे’ के नारे लगाए जिससे शंभू बॉर्डर क्षेत्र गूंज उठा।

पटियाला/राजपुरा/घनौर (मनदीप जोसन/ राजेश पंजोला/अली/ निर्दोष/ चावला): दिल्ली में बैठे किसानों द्वारा दिए धरनों के आह्वान पर आज हजारों कांग्रेसियों ने विधानसभा हलका घनौर में पड़ते हरियाणा-शंभू बॉर्डर पर विशाल धरना लगा कर मोदी सरकार विरुद्ध प्रदर्शन किया तथा यह कानून तुरंत रद्द करने की मांग की। 

इस दौरान हजारों कांग्रेसियों ने ‘तख्त बदल देंगे, ताज बदल देंगे, मोदी तेरा राज बदल देंगे’ के नारे लगाए जिससे शंभू बॉर्डर क्षेत्र गूंज उठा। पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं विधायक मदन लाल जलालपुर तथा विधायक हरदयाल सिंह कंबोज की देखरेख में हो रहे इस धरने में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशेष तौर पर पहुंचे।  पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने बताया कि मोदी देश को मुगलों की तरह टुकड़े-टुकड़े करना चाहता है लेकिन हम उसके इरादों को सफल नहीं होने देंगे। 

इस मौके पर तृप्त राजेंद्र सिंह बाजवा, विजय इंद्र सिंगला, सुखजिंदर रंधावा, मनप्रीत सिंह बादल, बलबीर सिंह सिद्धू, साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, लाल सिंह चेयरमैन मंडीकरण बोर्ड, विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, विधायक मदन लाल जलालपुर, मेयर संजीव शर्मा बिट्टू, राजा वङ्क्षडग़, कृष्ण कुमार बावा आदि नेता मौजूद थे।

पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों ने जिला स्तरीय प्रदर्शनों में लिया हिस्सा
चंडीगढ़ (रमनजीत): देश स्तरीय संयुक्त किसान मोर्चों के आह्वान पर पंजाब की 32 संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों ने पंजाबभर में जिला स्तरीय रोष प्रदर्शन किए। डिप्टी कमिश्नर दफ्तरों के बाहर जलसे करते हुए जत्थेबंदियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि 3 कृषि कानून, बिजली संशोधन बिल 2020 और पराली आर्डीनैंस रद्द न किए तो दिल्ली में चल रहे पक्के मोर्चों को और विशाल किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के महासचिव जगमोहन सिंह पटियाला ने कहा कि पंजाबभर में किसान जत्थेबंदियों को लोगों, युवाओं, विद्यार्थियों, साहित्यकारों, रंगकर्मियों और व्यापारियों समेत सभी वर्गों का बड़ा समर्थन मिला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!