Edited By Kalash,Updated: 13 Dec, 2024 06:18 PM

मशहूर सिंगर के फैंस को बड़ा झटका लगा है।
पंजाब डेस्क : मशहूर सिंगर रंजीत बावा के फैंस को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के अनुसार उनके हिमाचल में होने वाले शो रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया गया है। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए इस शो को रद्द किया गया है।
आपको बता दें कि सिंगर पर देवी-देवताओं पर ऐतराज योग्य टिप्पणी करने के आरोप थे। खबर मिली है कि उनकी जगह कुलविंदर बिल्ला परफॉर्मेंस देंगे। यह शो 15 दिसंबर को नालागढ़ रेडक्रॉस मेले में होना है। रंजीत बावा पर आरोप है कि उन्होंने जनेऊ, भगवान शिव और गौ माता पर गलत टिप्पणी की है। इसके विरोध के चलते उनके शो को कैंसिल किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here