श्री गुरु नानक देव जी प्रकाशोत्सव, इस दिन श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान

Edited By Kalash,Updated: 30 Oct, 2025 11:54 AM

sikh devotees pakistan shri guru nanak dev ji prakashotsav

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने

अमृतसर (सर्बजीत): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेने के लिए 4 नवम्बर को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।

इस संबंध में शिरोमणि कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शिरोमणि कमेटी द्वारा सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए भेजा जाता है। उन्होंने बताया कि शिरोमणि कमेटी द्वारा 1802 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीज़ा के लिए पाकिस्तान दूतावास को भेजे गए थे, जिनमें से 1796 श्रद्धालुओं को वीजा मिल चुका है। उन्होंने गुरु साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को वीजा प्रदान करने के लिए भारत और पाकिस्तान की सरकारों का भी धन्यवाद किया।

सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि जिन श्रद्धालुओं ने वीजा के लिए आवेदन किया है, वे 31 अक्तूबर व 1 नवम्बर को एस.जी.पी.सी. कार्यालय से अपने पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह जत्था 4 नवम्बर को वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के श्री ननकाना साहिब जाएगा जहां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से संबंधित समारोहों में भाग लेने के बाद यह जत्था विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करेगा और 13 नवम्बर को भारत लौटेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!