Edited By Urmila,Updated: 28 Jan, 2023 02:27 PM

ए.जी.टी.एफ. ने गत दिन गैंगस्टर राजवीर उर्फ रवि राजगढ़ को गिरफ्तार किया था।
पंजाब डेस्क: ए.जी.टी.एफ. ने गत दिन गैंगस्टर राजवीर उर्फ रवि राजगढ़ को गिरफ्तार किया था जिसकी जानकारी पंजाब के डी.जी.पी. ने ट्वीट करके दी थी। पुलिस इस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में इस गैंगस्टर का नाम सामने आया था। पुलिस के हाथ लगी इस बड़ी कामयाबी के बाद यह कहा जा रहा है कि रवि राजगढ़ मूसेवाला मामले में कई परतें खोल सकता है। यह भी सामने आया है कि लॉरेंस के भाई अनमोल को दुबई भेजने में इसने अहम भूमिका निभाई है। अनमोल बिश्नोई को विदेश भेजने के लिए राजवीर ने जाली पासपोर्ट बनया था और लुधियाना के ट्रांसपोर्टर बलदेव चौधरी को 25 लाख रुपए दिए थे।
जिक्रयोग्य है कि 2011 में हुई हत्या के मामले में रवि राजगढ़ को उम्रकैद की सजा मिली थी। विक्की गौंडर गैंग से रंजिश के चलते ये दोनों गिरोह जेल में उलझ गए थे। गैंगस्टर राजवीर पर 10 एफ.आई.आर. दर्ज हैं। बता दें कि रवि लुधियाना स्थित गांव राजगढ़ का रहने वाला है जहां एन.आई.ए. ने कई बार छापेमारी की ताकि मामले की गहराई तक पहुंचा जा सके। काफी मशक्कत के बाद रवि राजगढ़ पुलिस के शिकंजे में आया है। गैंगस्टर राजवीर ए कैटेगरी की लिस्ट में आता है।
पने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here