सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, मनप्रीत भाऊ सहित अन्य का इतने दिनों का बढ़ा रिमांड

Edited By Urmila,Updated: 06 Jun, 2022 11:44 AM

sidhu moosewala murder case extended remand of manpreet bhau

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के मामले में मानसा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाए फिरोजपुर जेल से मनप्रीत मन्ना, बठिंडा ...

मानसा (सन्दीप मित्तल, जस्सल): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के मामले में मानसा पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाए फिरोजपुर जेल से मनप्रीत मन्ना, बठिंडा जेल से सराज संधू और उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किए मनप्रीत सिंह भाऊ उर्फ मन्ना को फिर माननीय अदालत मानसा में पेश कर कर 3 दिन का और रिमांड हासिल कर लिया है। इससे पहले भी यह व्यक्ति 3 दिनों से पुलिस रिमांड पर चल रहे थे जिनसे पुलिस की तरफ से बहुत बारीकी के साथ लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस हत्याकांड के साथ जुड़े अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल सकती है।

एस.एस.पी. मानसा गौरव तुर्रा का कहना कि अब मानसा पुलिस को असली कातिलों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिलने की संभावना बन गई है। यह जांच मुकम्मल होने पर इस हत्याकांड बारे जल्द खुलासा किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!