Sidhu Moosewala Murder case से जुड़ी खबर, Viral Video ने मचाई हलचल

Edited By Kamini,Updated: 05 Nov, 2025 03:27 PM

sidhu moosewala murder case

मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी अहम खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: मशहूर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब में हिंसक घटनाओं और पुलिस थानों पर ग्रेनेड हमलों की साजिश रचने के आरोपों वाले गोपी घनश्यामपुरिया के भाई मन घनश्यामपुरिया का एक नया वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर जारी इस क्लिप में मन घनश्यामपुरिया ने दावा किया है कि वह इस समय इंग्लैंड में मौजूद है और उसके पीछे भारत की एजेंसियां लगी हुई हैं।

मन घनश्यामपुरिया ने वीडियो में कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उसने कहा है कि उसे यह विश्वास है कि सिद्धू मूसेवाला और अभिनेता दीप सिद्धू की मौत के पीछे भारतीय एजेंसियों की भूमिका रही। साथ ही उसने दावा किया कि अब उसे भी निशाना बनाया जा रहा है और मरवाने की कोशिश की जा रही है। जबकि न तो वह आतंकवादी है और न ही किसी अलगाववादी विचारधारा से जुड़ा हुआ है।

वीडियो में मन यह कहते सुना जा सकता है कि उसे लगातार ट्रैक किया जा रहा है। उसके अनुसार, इंग्लैंड में जिन लोगों की गतिविधियों पर उसे शक है, उनके बारे में वह जानकारी हासिल कर चुका है और जल्द ब्रिटिश पुलिस को शिकायत भी दे सकता है। मन का कहना है कि वह कानूनी तरीके से उन व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन चाहता है।

मन घनश्यामपुरिया का कहना है कि जब भी वह सोशल मीडिया पर अपनी बात रखना चाहता है, उसके अकाउंट या कंटेंट पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है और उसकी आवाज को दबाया जाता है। फिलहाल इस वीडियो पर भारतीय एजेंसियों या पंजाब पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसके साथ ही पंजाब केसरी भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें कि, गोपी घनश्यामपुरिया का गैंग खालिस्तानी विचारधारा से जुड़ा है। वह मूल रूप से अमृतसर देहात का रहने वाला है। इसी बीच 2016 में गोपी घनश्यामपुरिया अचानक लापता हो गया। जिसके बाद उसके परिवार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, पुलिस ने गोपी का एनकाउंटर किया है। इसके बाद गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने 2023 में गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या करके अपनी वापसी की। इंग्लैंड में गोपी का भाई मन घनश्यामपुरिया गैंग चला रहा है, जोकि हत्या, हथियार तस्करी, फिरौती के अपराधों में शामिल है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!