सिद्धू ने ट्वीट कर मोदी पर फिर साधा निशाना, पढ़ें अब क्या लिखा

Edited By Suraj Thakur,Updated: 05 Mar, 2019 06:16 PM

siddhu tweeted again targets modi

पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है।

अमृतसर। पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि अब फौज के कंधों पर सियासी तीर न चलाओ। सीबीआई, आरबीआई और रॉ  जैसी सर्वोच्च संस्थाओं का सियासीकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत का बदला आतंकवादियों से लेना था, पेड़ों और पहाड़ों से नहीं। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि सेना देश की तरह पवित्र है, उसे लड़ाई लड़ने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए न कि चुनाव के लिए। PunjabKesari
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि क्या वहां आतंकी मारने गए थे या फिर पेड़ उखाड़ने गए थे। क्या ये सिर्फ एक चुनावी नौटंकी थी। उन्होंने लिखा कि सेना का राजनीतिकरण करना बंद करिए, यह देश की तरह पवित्र है। उन्होंने इस ट्वीट के अलावा एक वीडियो भी ट्वीटर पर शेयर किया था, जिसमें बालाकोट के कुछ स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि वहां कुछ भी नहीं हुआ है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!