रिश्ते से किया इनकार...बौखलाए लड़के वालों ने कर दिया कुछ ऐसा मच गई चीख-पुकार

Edited By Kamini,Updated: 15 Apr, 2025 12:07 PM

shots fired after refusal of relationship

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी रिश्तेदार हैं। एक पक्ष ने अपने लड़के लिए दूसरे पक्ष की लड़की का हाथ मांगा और वहीं जब रिश्ते से इनकार कर दिया।

जलालाबाद : जलालाबाद हलके के गांव महालम से लड़ाई-झगड़े का मामला सामने आया है। यहां गांव में कुछ लोगों ने पत्थरबाजी की है। इतना ही नहीं,  इस दौरान फायरिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी रिश्तेदार हैं। एक पक्ष ने अपने लड़के लिए दूसरे पक्ष की लड़की का हाथ मांगा और वहीं जब रिश्ते से इनकार कर दिया तो झगड़ा शुरू हो गया।

वैरोका पुलिस स्टेशन के एसएचओ दविंदर सिंह ने कहा कि वे घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग महालम गांव से सटे गुमानीवाला गांव से गांव में घुस आए। उन्होंने पत्थर फेंके और गोलियां चलाईं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। एक पक्ष ने अपने लड़के लिए दूसरे पक्ष की लड़की का रिश्ता मांगा था। लड़की के परिवार ने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर लड़के पक्ष ने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में कृष्ण सिंह, लखविंदर सिंह और घग्गू सिंह समेत तीन लोगों और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!