शादी के बाद विदेश गए दूल्हे को लेकर होश उड़ा देने वाले खुलासे, आपको भी न होगा यकीन

Edited By Urmila,Updated: 20 May, 2025 02:53 PM

shocking revelations about the groom who went abroad

जिले के गांव पक्खी कलां निवासी एक परिवार की लड़की से विवाह करने उपरांत विदेश जाकर अपनी पत्नी से मुंह मोड़ लिया।

फरीदकोट (राजन): जिले के गांव पक्खी कलां निवासी एक परिवार की लड़की से विवाह करने उपरांत विदेश जाकर अपनी पत्नी से मुंह मोड़कर उससे बातचीत बंद करने वाले पति व उसके पिता के खिलाफ स्थानीय सदर थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता सुखपाल कौर पुत्री बसंत सिंह निवासी पक्खी कलां (फरीदकोट) ने जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन को शिकायत देकर गुहार लगाई है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व न्यूजीलैंड के बठिंडा निवासी करणशेर सिंह शर्मा के साथ हुई थी तथा उसके परिवार को दहेज के रूप में 20 लाख रुपये नकद मिले थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि शादी के कुछ दिन बाद ही करणशेर न्यूजीलैंड चला गया और वहां उन्होंने अपनी पत्नी से बातचीत बंद कर दी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति पहले से ही न्यूजीलैंड में शादीशुदा है और उसका एक परिवार भी है, लेकिन उसके ससुराल वालों ने यह बात छुपा कर रखी और अब उसके ससुराल वालों ने उसे परेशान कर घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि इस शिकायत की जांच एस.एस.पी. द्वारा की जा रही है। जांच पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई, जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर एस.एस.पी. द्वारा दिए गए निर्देशों पर शिकायतकर्ता के पति व उसके पिता सुरिंदर कुमार पुत्र प्यारेलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!