शिरोमणि अकाली दल को राहत, IT सेल प्रमुख को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Edited By Kalash,Updated: 22 Nov, 2025 02:04 PM

पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के IT सेल प्रमुख नछत्तर सिंह गिल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इसके बाद पार्टी को बड़ी राहत मिली है।
गौरतलब है कि 15 नवंबर को तरनतारन पुलिस ने उन्हें अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित एक कैफे से हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार 5 नवंबर को नछत्तर गिल और उनके सहयोगियों पर CIA टीम को रोकने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। यह मामला इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक विवाद भी बढ़ा था। तरनतारन उपचुनाव से पहले अकाली दल ने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेताओं को कथित तौर पर दबाव में लिया जा रहा है। पार्टी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here