शर्मनाक: दिव्यांग लड़की से पार की शर्म की सारी हदें, Pregnant हुई तो...

Edited By Vatika,Updated: 04 Jul, 2024 01:49 PM

shameful all limits of shame beyond the disabled girl pregnant

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

लुधियाना: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के आला अधिकारियों को शिकायत देने के बाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इलाके अधीन आती दिव्यांग लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है कि नंदपुर निवासी सचिन भाटिया उर्फ ​​साहिल पुत्र विजय कुमार भाटिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए हैं।

पीड़िता ने बताया कि वह एक बार गर्भवती हो गई थी, लेकिन साहिल ने उसे गर्भपात की गोलियां लाकर खिला दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया. लड़की ने पुलिस को बताया कि जब उसकी मां घर पर नहीं होती थी तो साहिल उसके घर आता था और उसके साथ संबंध बनाता था. साहिल ने उससे कहा था कि वह उससे ही शादी करेगा, लेकिन अब उसने इनकार कर दिया है. जिस पर लड़की ने पुलिस को शिकायत दी तो थाना साहनेवाल पुलिस ने साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!