Edited By Vatika,Updated: 19 Feb, 2025 01:17 PM

पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
पंजाब डेस्कः पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहतभरी खबर है। दरअसल, शंभू बार्डर पर किसानों द्वारा लगाए धरने के बीच लोगों ने कच्चा रास्ता तैयार कर लिया है, जिससे अब दिल्ली जाने के लिए लोगों को घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगाा।
दिल्ली-अंबाला हाइवे का बना वैकल्पिक मार्ग
जानकारी के अनुसार पंजाब- हरियाणा के शंभू बार्डर पर पिछले 1 साल से ज्यादा समय से किसान MSP गारंटी कानून सहित कई अन्य मांगों को लेकर विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते यह सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद है, ऐसे में लोगों ने घग्गर नदी के बीच से एक नया कच्चा रास्ता तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये रास्ता अब दिल्ली-अंबाला हाइवे का एक वैकल्पिक मार्ग बन गया है।
हालांकि यह रास्ता इतना सुरक्षित नहीं है, लेकिन फिर भी घंटों के ट्रैफिक जाम में फंसने से कहीं ज्यादा बेहतर है। वाहन चालकों ने बताया कि अक्सर वह इस कच्चे रास्ते का इस्तेमाल करते हुए 10 मिनट में शंभू बार्डर पार कर लेते हैं। यह रास्ता NH- 152D के करीब स्थित है, जहां से घग्गर नदी की ओर बढ़ते ही एक छोटा पुल आता है। इसी पुल को पार कर दोपहिया वाहन आसानी से पंजाब की तरफ जा सकते हैं। वाहन चालकों ने कहा कि यह रास्ता स्थाई समाधान नहीं है। सरकार को चाहिए कि इस परेशानी का जल्द से जल्द हल निकालें।