Edited By Kamini,Updated: 08 Jun, 2023 05:42 PM

मोगा की गांव लंगियाना पुराना की 2 वृद्ध महिलाओं ने आज के विद्यार्थियों के लिए मिसाल कायम की है।
मोगा : मोगा की गांव लंगियाना पुराना की 2 वृद्ध महिलाओं ने आज के विद्यार्थियों के लिए मिसाल कायम की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव की बलजीत कौर (60) ने 47 साल बाद और उसकी सहेली गुरमीत कौर, जोकि गांव की पंचायत की सदस्य हैं, ने ओपन में 10वीं पास कर खुद को रोल मॉडल बना लिया है। दोनों बुजुर्ग महिलाएं स्वास्थ्य विभाग में आशा वर्कर के तौर पर काम करती हैं।
बलजीत कौर और गुरमीत कौर ने कहा कि अगर आप ठान लें तो अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे। इसलिए मंजिल की ओर बढ़ते रहना चाहिए। बलजीत कौर ने बताया कि 1976 में परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण 8वीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। बलजीत कौर ने कहा कि उसने अपने पोते-पोतियों को पढ़ते देखा तो मन की बात घरवालों के सामने रखी और पति जीवे खान ने मेरी इच्छा पूरी करने का संकल्प लिया था। जिसके बाद उन्होंने ओपन में 10वीं कक्षा में प्रवेश लिया। हाल ही में घोषित 10वीं के नतीजों में उन्होंने 345 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।
इसके साथ ही गुरमीत कौर ने कहा कि उन्होंने 1987 में पढ़ाई छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि भले ही वह स्वास्थ्य विभाग में बतौर आशा कार्यकर्ता कार्यरत हैं। उनके पति सुखदेव सिंह सरपंच हैं। 10वीं में एडमिशन लेने से पहले सोचा था लोग क्या सोचेंगे, लेकिन चाहत के आगे सोच फीकी पड़ गई। 10वीं में एडमिशन लिया। गुरमीत कौर ने अपनी पोती के साथ मोगा के एक निजी स्कूल में पढ़ाई शुरू की और 328 अंकों के साथ 10वीं पास की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here